HomeLatest NewsRCB और PBKS के बीच IPL का खिताबी मुकाबला कल, लीग को...

RCB और PBKS के बीच IPL का खिताबी मुकाबला कल, लीग को मिलेगा नया चैंपियन

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला अब बस एक दिन दूर है। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब इन दोनों में से कोई एक टीम ट्रॉफी जीतकर नया चैंपियन बनेगी। दोनों ही टीमें इससे पहले कभी खिताब नहीं जीत पाई हैं। 1 जून को खेले गए क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पहले ही पक्का कर लिया था।

IPL 2025
IPL 2025

तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को और अब 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया है। क्वालिफायर 2 के बाद अय्यर ने कहा, “मुझे ऐसे बड़े मौके पसंद हैं। मैं हमेशा अपनी टीम से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका हो, उतना शांत रहना जरूरी है, तभी बड़े नतीजे मिलते हैं।”

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 के फाइनल मैच से जुड़ी अहम जानकारी

आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनिमा पर किया जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो अहमदाबाद में उस दिन हल्की बारिश की संभावना है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो सका, तो 4 जून को रिजर्व डे रखा गया है। यदि रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो लीग स्टेज में ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम यानी आरसीबी को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

IPL 2025
IPL 2025

यह मुकाबला सिर्फ एक खिताब का नहीं, बल्कि एक इतिहास रचने का मौका है। आरसीबी को जहां पुरानी नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार चैंपियन बनने का मौका मिलेगा, वहीं पंजाब किंग्स भी अपनी पहली ट्रॉफी के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है। करोड़ों दर्शकों की निगाहें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हुई हैं और अब सभी को इंतजार है 3 जून की शाम का, जब आईपीएल को मिलेगा उसका नया विजेता।

ये भी पढ़िए-

IPL 2025
IPL 2025

आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर आज, PBKS और RCB में से जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular