HomeLatest Newsसावधान! उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सावधान! उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं मैदानी जिलों में गर्मी के बीच हल्की बारिश और हवाओं ने लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय जिलों जैसे पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

UTTARAKHAND WEATHER: सतर्क रहने की सलाह 

देहरादून और अन्य मैदानी जिलों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा लेकिन शाम और रात के समय कुछ इलाकों में बारिश, गरज और बिजली चमकने की आशंका है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक पिथौरागढ़, बागेश्वर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम कभी धूप तो कभी बादल और बूंदाबांदी के साथ बदलाव दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सतर्क रहना चाहिए।

UTTARAKHAND WEATHER TODAY
UTTARAKHAND WEATHER TODAY

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रविवार को हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया जबकि केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। पर्वतीय इलाकों में मौसम अधिक सुहावना हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सहायता दी जा सके।

ये भी पढिए-

DEHRADUN LITCHI
DEHRADUN LITCHI

सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है देहरादून की लीची, जानिए क्यों है ये खास?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular