HomeLatest Newsहरियाणा के पंचकूला में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के...

हरियाणा के पंचकूला में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

PANCHKULA FAMILY SUICIDE: हरियाणा के पंचकूला में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह परिवार बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में सुनकर लौट रहा था। उसी दौरान यह भयावह कदम उठाया गया। पुलिस को घटना की सूचना उस वक्त मिली जब स्थानीय लोगों ने एक कार को काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा पाया और उसमें कुछ असामान्य गतिविधियां देखीं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर सात लोग बेहोशी की हालत में मिले।

PANCHKULA FAMILY SUICIDE
PANCHKULA FAMILY SUICIDE

PANCHKULA FAMILY SUICIDE: कर्ज के चलते लिया ये फैसला

सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन छह को सेक्टर-26 स्थित एक निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है। पुलिस को कार के अंदर से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रवीण मित्तल ने लिखा कि उन पर लगभग एक करोड़ रुपये का कर्ज है और अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा। सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया कि उनकी वजह से यह सब हुआ है और उनके ससुर को इस मामले में दोष न दिया जाए। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना है।

PANCHKULA FAMILY SUICIDE
PANCHKULA FAMILY SUICIDE

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक प्रवीण मित्तल, जो देहराज मित्तल के पुत्र थे, लगभग आठ से नौ महीने पहले तक देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र में किराये पर रहते थे। उनके मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र के होने का भी पता चला है। हालांकि, हाल के दिनों में वो देहरादून में नहीं रह रहे थे और वर्तमान में पूरा परिवार चंडीगढ़ में रह रहा था। घटनास्थल पर जिस कार से शव बरामद हुए, वह मालदेवता, देहरादून निवासी गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है। जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि मृतक प्रवीण मित्तल की गंभीर सिंह नेगी से मुलाकात एक एनजीओ के माध्यम से हुई थी।

PANCHKULA FAMILY SUICIDE
PANCHKULA FAMILY SUICIDE

यह एनजीओ चाइल्ड लाइफ केयर मिशन नाम से कार्य करता था। बताया गया है कि गंभीर सिंह नेगी ने ही उक्त कार को फाइनेंस करवाया था, और वर्तमान में मृतक प्रवीण मित्तल ही उस एनजीओ का संचालन कर रहे थे। गंभीर सिंह नेगी से संपर्क करने पर उन्होंने पुष्टि की कि प्रवीण मित्तल को उन्होंने एनजीओ से जुड़े कार्यों के दौरान जाना और पहचाना था। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण प्रवीण मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस को कार के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज और व्यापार में नुकसान के चलते आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है।(PANCHKULA FAMILY SUICIDE)

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND COVID ALERT
UTTARAKHAND COVID ALERT

उत्तराखंड में कोविड-19 अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने के आदेश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular