HomeLatest Newsदेहरादून में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सात जगह बजे सायरन, लोगों...

देहरादून में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सात जगह बजे सायरन, लोगों को किया गया सतर्क

DEHRADUN MOCK DRILL: देहरादून में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत एक बड़ी मॉक ड्रिल की गई। यह मॉक अभ्यास गृह मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड शासन के निर्देश पर आयोजित किया गया। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करने के लिए 7 मई को यह अभ्यास किया गया। शाम सवा चार बजे देहरादून के सात प्रमुख स्थानों पर एक साथ सायरन और हूटर बजाए गए, जिससे आमजन को सतर्क किया जा सके।

DEHRADUN MOCK DRILL
DEHRADUN MOCK DRILL

DEHRADUN MOCK DRILL: सात जगह बजे सायरन, लोगों को किया गया सतर्क

जैसे ही सायरन बजे, देहरादून की सिविल डिफेंस, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। आराघर पुलिस चौकी, धारा चौकी, लक्खीबाग पुलिस स्टेशन, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट परिसर, एमडीडीए कॉलोनी (आईएसबीटी के पास) और ब्लाइंड स्कूल राजपुर रोड पर अभ्यास किया गया। इन जगहों पर पुलिस और राहत टीमें बड़े-बड़े आवासीय और सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास करती दिखीं। राजपुर रोड स्थित धारा चौकी के पास सायरन बजने के बाद पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।

DEHRADUN MOCK DRILL
DEHRADUN MOCK DRILL

इस मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि एयर रेड सायरन बजने पर उन्हें क्या करना चाहिए, कैसे सुरक्षित रहना है, और ब्लैकआउट की स्थिति में किन वस्तुओं को साथ रखना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने लोगों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया और बताया कि हवाई हमले जैसी स्थिति में जान कैसे बचाई जा सकती है। आमजन को रक्षा संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।

DEHRADUN MOCK DRILL
DEHRADUN MOCK DRILL
जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कंट्रोल रूम से मॉक ड्रिल की निगरानी की। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हवाई हमले जैसी स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक करना और सिविल डिफेंस तथा आइआरएस सिस्टम को सक्रिय करना था, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोग घबराए नहीं और समय पर सही कदम उठा सकें। देहरादून में स्थित 100 से अधिक रक्षा और केंद्रीय संस्थानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।
KEDARNATH YATRA
KEDARNATH YATRA

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत का कारण आया सामने, और सख्त होगी मॉनिटरिंग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular