HomeLatest Newsचमोली में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही कार 200 मीटर गहरी...

चमोली में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

CHAMOLI CAR ACCIDENT: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गोपेश्वर के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ, जब शादी समारोह से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार सभी लोग दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव लौट रहे थे। हादसे के समय मौसम बेहद खराब था। तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश हो रही थी, जिससे रास्ता फिसलनभरा हो गया था। कार खाई में गिरते ही पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

CHAMOLI CAR ACCIDENT
CHAMOLI CAR ACCIDENT

CHAMOLI CAR ACCIDENT: भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी

यह घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। कार में सवार सभी लोग निजमूला क्षेत्र में एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जब बरात में शामिल अन्य लोगों को इस गाड़ी का कोई पता नहीं चला तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद हादसे की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, चमोली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने खाई में उतरकर पांचों शवों को बाहर निकाला।

CHAMOLI CAR ACCIDENT
CHAMOLI CAR ACCIDENT

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बारिश और तूफान के चलते कार गहरी खाई में जा गिरी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शवों को निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को भी देर से मिली, क्योंकि खराब मौसम की वजह से नेटवर्क और संपर्क साधनों में रुकावटें आ रही थीं। जब तक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक पांचों लोगों की जान जा चुकी थी।

ये भी पढिए-

CM DHAMI
CM DHAMI

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे श्रीनगर गढ़वाल, HNBGU के छात्रसंघ समारोह में हुए शामिल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular