HomeCrimeमुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, 18 दिन की...

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया

TAHAWWUR RANA: 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आखिरकार भारत लाया गया है। 64 वर्षीय राणा को गुरुवार शाम अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया। उसे अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान से दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ, जिसके बाद उसे सीधे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के मुख्यालय ले जाया गया। यहीं उसने भारत पहुंचने के बाद अपनी पहली रात बिताई।

TAHAWWUR RANA
TAHAWWUR RANA

TAHAWWUR RANA को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया

एयरपोर्ट से राणा को सीधे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया, जहां उससे लंबी पूछताछ हुई। रात करीब 2 बजे कोर्ट में बंद कमरे में सुनवाई हुई। स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने NIA की 18 दिन की कस्टडी की मांग को मंजूर कर लिया। हालांकि एजेंसी ने कोर्ट से 20 दिन की रिमांड मांगी थी और इस दौरान कई ईमेल और सबूतों का हवाला भी दिया गया था। कोर्ट की कार्यवाही और पूछताछ में ही देर रात तक समय लग गया। इसी दौरान राणा की पहली तस्वीर भी सामने आई, जिसमें एनआईए अधिकारी उसे पकड़कर ले जा रहे थे।

TAHAWWUR RANA
TAHAWWUR RANA

राणा को भारत लाने से पहले एनआईए और खुफिया एजेंसी रॉ की एक संयुक्त टीम बुधवार को अमेरिका रवाना हुई थी और उसी टीम ने उसे भारत लाकर जांच एजेंसियों के हवाले किया। तहव्वुर राणा पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत हत्या, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश और आतंकवादी गतिविधियों जैसे गंभीर आरोप हैं। अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो उसे उम्रकैद या मौत की सजा तक हो सकती है। फिलहाल वह NIA की कस्टडी में है और आने वाले दिनों में उससे कई अहम राज खुलने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढिए-

SURAT POISON CASE
सांकेतिक चित्र

सूरत में जहरीला पानी पीने से 118 कर्मचारी बीमार, दो की हालत गंभीर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular