HomeLatest Newsसीएम धामी ने 9 मोबाइल साइंस लैब्स को हरी झंडी दिखाकर किया...

सीएम धामी ने 9 मोबाइल साइंस लैब्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लैब ऑन व्हील्स के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ

LAB ON WHEELS UTTARAKHAND: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय से लैब ऑन व्हील्स योजना के तहत 9 मोबाइल साइंस लैब्स को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इन मोबाइल साइंस लैब्स में लगे विज्ञान मॉडल्स का अवलोकन भी किया। यह परियोजना उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों तक विज्ञान को रोचक और व्यवहारिक तरीके से पहुंचाना है। इससे पहले, वर्ष 2023 में योजना के प्रथम चरण के तहत राज्य के चार जिलों—चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी—में मोबाइल साइंस लैब्स भेजी गई थीं।

LAB ON WHEELS UTTARAKHAND
LAB ON WHEELS UTTARAKHAND

LAB ON WHEELS UTTARAKHAND के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने जानकारी दी कि प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए अब द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में यह सुविधा पहुंचाई जा रही है। इन जिलों में भेजी गई मोबाइल साइंस लैब्स छात्रों को प्रयोगशाला, मॉडल्स, विज्ञान गतिविधियों और व्यवहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित जैसे विषयों को अधिक गहराई से समझने में मदद करेंगी। इस योजना के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को विज्ञान संचार गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

LAB ON WHEELS UTTARAKHAND
LAB ON WHEELS UTTARAKHAND

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, साइंस सिटी के सलाहकार जी एस रौतेला, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी पी उनियाल, परियोजना समन्वयक इंजीनियर जितेन्द्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह, और सहयोगी संस्था अगस्त्या इंटरनेशनल से अमित कुमार, अशोक सिंह, योगेश सहित कई अधिकारी और अतिथि मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक—राम आश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी, अभय शर्मा, सुमन गुप्ता और अनीता नेगी—तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढिए-

CHARDHAM YATRA 2025
CHARDHAM YATRA 2025

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से, रजिस्ट्रेशन के लिए खुलेंगे 60 ऑफलाइन काउंटर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular