HomeLatest Newsबीजेपी की हुई दिल्ली, आप का हाईकमान हारा, आतिशी ने जीती कालकाजी...

बीजेपी की हुई दिल्ली, आप का हाईकमान हारा, आतिशी ने जीती कालकाजी सीट

DELHI ELECTION RESULTS: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है और अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) को करारा झटका लगा है, क्योंकि उसके कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं, जबकि पटपड़गंज सीट से भाजपा के अवध ओझा को भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, AAP की आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है।

DELHI ELECTION RESULTS
DELHI ELECTION RESULTS

DELHI ELECTION RESULTS: भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने अब तक 70 में से 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल है, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली सीट पर  कुल 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई, क्योंकि उन्हें दो अंकों में भी वोट नहीं मिले। दूसरी ओर, सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं, जबकि गोपाल राय अब भी बढ़त बनाए हुए हैं।

DELHI ELECTION RESULTS
DELHI ELECTION RESULTS 2025

दिल्ली में इस बार 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और दो अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। एग्जिट पोल्स में पहले ही भाजपा की जीत की संभावना जताई गई थी। अगर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने में सफल होती है, तो यह ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। पिछली बार भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी और तब उसने 49 सीटें जीती थीं। अब, अगर अंतिम नतीजे भी रुझानों के अनुसार आते हैं, तो दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढिए-

DELHI ELECTION RESULTS 2025
DELHI ELECTION RESULTS 2025

दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही भाजपा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular