HomeLatest Newsउत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव और यमकेश्वर...

उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव और यमकेश्वर महादेव जाने के कार्यक्रम

YOGI ADITYANATH: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 फरवरी को अपने पैतृक गांव पंचूर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंच सकते हैं। खबरों के मुताबिक वो इस दौरान वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे, साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके अलावा 6 फरवरी को योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कृषि मेला में भी शामिल होंगे।

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

YOGI ADITYANATH अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकते हैं

महाविद्यालय बिथ्याणी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बाद में यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से विशेष सुरक्षा कर्मियों की टीम पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके। 7 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर में अपनी भतीजी के शादी समारोह में भाग लेंगे और तल्ला बंणास में एक धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND BUDGET SESSION
UTTARAKHAND BUDGET SESSION

इस दिन से देहरादून में होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular