HomeLatest Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव, 70 सीटों पर हो रहा मतदान, 8 फरवरी को...

दिल्ली विधानसभा चुनाव, 70 सीटों पर हो रहा मतदान, 8 फरवरी को नतीजे

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। राजधानी में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जो शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए 13,000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं और 2 सीटें सहयोगी दलों को दी हैं। जनता दल (यूनाइटेड) JDU बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP-R देवली सीट से चुनाव लड़ रही है।

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS
DELHI ASSEMBLY ELECTIONS

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS: नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अन्य दलों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 सीटों पर और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वामपंथी दलों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6 सीटों पर, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी लेनिनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जिससे यह साफ होगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

ये भी पढिए-

DELHI ELECTIONS 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular