HomeCrimeसस्ते डॉलर दिलाने के नाम पर की लाखों की लूट, 3 पुलिस...

सस्ते डॉलर दिलाने के नाम पर की लाखों की लूट, 3 पुलिस वालों समेत 7 लोग गिरफ्तार

DEHRADUN DOLLAR SCAM: प्रेमनगर में सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित को डॉलर के सस्ते सौदे का झांसा देकर उसे जाल में फंसाया और फिर उसकी मारपीट कर रुपये लूट लिए। प्रॉपर्टी डीलर ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल की मुलाकात चमोली निवासी कुंदन नेगी से हुई थी। कुंदन ने उन्हें बताया कि उसके परिचितों के पास 20,000 डॉलर हैं, जिन्हें वे सस्ते में एक्सचेंज करवाना चाहते हैं। इसके बाद यशपाल ने इस सौदे को लेकर 8 लाख रुपये का समझौता किया।

DEHRADUN DOLLAR SCAM
DEHRADUN DOLLAR SCAM

DEHRADUN DOLLAR SCAM: साढ़े सात लाख में 20 हजार डॉलर 

31 जनवरी को यशपाल ने कुंदन के कहने पर 7.50 लाख रुपये लेकर बालाजी मंदिर झाझरा पहुंचे, जहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना ने उन्हें डॉलर सौंपने के बदले रुपये लिए। सौदा तय होते ही दो व्यक्ति, जो खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे, वहां आ पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में था। इन लोगों ने यशपाल को डरा धमका कर उनका बैग छीन लिया और उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया।

DEHRADUN DOLLAR SCAM
DEHRADUN DOLLAR SCAM

पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया

घटना के बाद यशपाल ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। जांच में यह खुलासा हुआ कि इस लूट में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आइआरबी-II झाझरा प्रेमनगर के पुलिसकर्मी अब्दुल रहमान, सालम और प्रेमनगर थाने के सिपाही इकरार शामिल हैं। अन्य आरोपियों में राजकुमार, राजेश रावत, कुंदन सिंह नेगी और राजेश कुमार चौहान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.30 लाख रुपये नकद और 500 डॉलर बरामद किए हैं। पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND HELI SERVICES
UTTARAKHAND HELI SERVICES

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार, पांच नए शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular