BUDGET 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां लगातार बजट पेश किया है, जो एक रिकॉर्ड है। इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, और स्वास्थ्य के खर्चों की बात की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को ये बजट बताता है। यदि आप इस बजट में दिलचस्पी रखते हैं और इसकी पूरी जानकारी पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह काम आप अपने फोन या लैपटॉप से आसानी से कर सकते हैं।

BUDGET 2025 आपके लैपटॉप पर
सबसे पहले, अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर www.indiabudget.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के बाएं हिस्से में ऊपर की ओर “Budget Highlights” (Key Features of Budget) का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आप बजट की पूरी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।



