HomeLatest Newsउत्तराखंड में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू, देश का पहला राज्य...

उत्तराखंड में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू, देश का पहला राज्य बना

UCC UTTARAKHAND: उत्तराखंड ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए आज से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में इसका औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस घोषणा के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

UCC UTTARAKHAND
UCC UTTARAKHAND

UCC UTTARAKHAND: ढाई साल की तैयारी के बाद UCC लागू

समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी लगभग ढाई साल पहले शुरू हुई थी। 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया, जिसने अपने व्यापक अध्ययन और जनता से संवाद के बाद 2 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर 8 मार्च 2024 को यह विधेयक विधानसभा में पारित हुआ। इसके बाद इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया, जहां 12 मार्च 2024 को इसे मंजूरी मिली।

UCC UTTARAKHAND
UCC UTTARAKHAND

तकनीकी समस्याएं भी की गई दूर

यूसीसी को प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी ढांचे को मजबूत किया गया। नागरिकों और अधिकारियों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं को पारदर्शी और आसान बनाया गया है। बीते दिनों इस पोर्टल पर मॉक ड्रिल कर संभावित तकनीकी समस्याओं को दूर किया गया। अब यह पोर्टल पूरी तरह से तैयार है, और नागरिक इससे विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, लिव-इन से अलग होना, विरासत आदि मामलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

ये भी पढिए-

UCC UTTARAKHAND 2024
UCC UTTARAKHAND 2024

उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC पोर्टल का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular