HomeLatest Newsईडी की बड़ी कार्यवाई, हरक सिंह रावत की 101 बीघा जमीन की...

ईडी की बड़ी कार्यवाई, हरक सिंह रावत की 101 बीघा जमीन की अस्थायी रूप से अटैच

ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत को लेकर ताजा घटनाक्रम सामने आया है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 101 बीघा भूमि को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई है। इस भूमि का बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है, जबकि रजिस्ट्री मूल्य मात्र 6.56 करोड़ रुपये था।

ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT
ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT

ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT: क्या है मामला? 

यह भूमि श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (DIMS) के निर्माण के लिए उपयोग की गई है, जिसका संचालन हरक सिंह रावत के पुत्र तुषित रावत के पास है। ईडी की जांच में यह पाया गया कि भूमि का लेन-देन अवैध रूप से हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और उनकी करीबी सहयोगी लक्ष्मी राणा के नाम पर किया गया था। इस लेन-देन में पावर ऑफ अटॉर्नी का उपयोग किया गया था, जिसे अदालत ने रद्द कर दिया था, फिर भी भूमि का हस्तांतरण हुआ।

ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT
ED ACTION ON HARAK SINGH RAWAT

पिछले साल फरवरी में भी ईडी ने हरक सिंह रावत के घर सहित 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें करोड़ों रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी। इस दौरान 1.10 करोड़ रुपये, 1.3 किलो सोना, और 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी। इसके अलावा हरक सिंह रावत पर कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने के नाम पर हजारों पेड़ों का अवैध कटान और अवैध निर्माण का भी आरोप है।

ये भी पढिए-

Uttarakhand Municipal Elections
Uttarakhand Municipal Elections

उत्तराखंड में 100 निकायों में मतदान जारी, 5405 प्रत्याशियों की किस्मत जनता के हाथों में

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular