IND VS AUS SYDNEY TEST: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पाँचवे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल के अंत तक ऑस्ट्रेलिया के सैम कोनस्टास 7 रन पर नाबाद हैं। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को दिन की आखिरी गेंद पर आउट किया था। पहली पारी में टीम इंडिया के सबसे अधिक रन ऋषभ पंत ने बनाए, उन्होंने 40 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 26 रन बनाए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में स्कॉट बोलैंड ने भारत के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले।

IND VS AUS SYDNEY TEST में रोहित शर्मा को आराम
बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तान के रूप में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके अलावा, आकाश दीप चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर हैं। शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है और प्रसिद्ध कृष्णा को भी इस मैच में मौका दिया गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरुस्कारों का एलान, मनु-गुकेश को इस दिन मिलेगा खेल रत्न
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

