FILMFARE OTT AWARDS: 1 दिसंबर 2024 को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 के 5वें एडिशन में डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया के बेहतरीन सितारों और प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड और ओटीटी की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इन अवार्ड्स में फिल्म कैटेगरी में अमर सिंह चमकीला का जलवा छाया रहा। इस वेब फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला। दिलजीत दोसांझ को अमर सिंह चमकीला में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया, जबकि करीना कपूर खान ने जाने जां के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया।

आइए, देखते हैं इस साल के विजेताओं की पूरी लिस्ट:
वेब सीरीज कैटेगरी में इन्हें मिले अवार्ड्स
- बेस्ट सीरीज: द रेलवे मेन
- बेस्ट डायरेक्टर: समीर सक्सेना और अमित गोलानी (काला पानी)
- बेस्ट एक्टर (मेल) – ड्रामा: गगन देव रियार (स्कैम 2003: द तेल्गी स्टोरी)
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) – ड्रामा: मनीषा कोइराला (द डायमंड बाजार)
- बेस्ट एक्टर (मेल) – कॉमेडी: राजकुमार राव
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) – कॉमेडी: गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 4)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) – ड्रामा: आर. माधवन (द रेलवे मेन)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल) – ड्रामा: मोना सिंह (मेड इन हेवन सीजन 2)
- बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: बिस्वपति सरकार (काला पानी)

FILMFARE OTT AWARDS में फिल्म कैटेगरी के विजेता
- बेस्ट फिल्म (वेब ओरिजिनल): अमर सिंह चमकीला
- बेस्ट डायरेक्टर: इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
- बेस्ट एक्टर (मेल): दिलजीत दोसांझ (अमर सिंह चमकीला)
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): करीना कपूर खान (जाने जान)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): जयदीप अहलावत (महाराज)
- बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: ए.आर. रहमान (अमर सिंह चमकीला)

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स
- बेस्ट सीरीज: गन्स एंड गुलाब्स
- बेस्ट डायरेक्टर: मुंबई डायरीज सीजन 2
- बेस्ट एक्टर (मेल): के.के. मेनन (बंबई मेरी जान)
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): हुमा कुरैशी (महारानी S03)
- बेस्ट फिल्म: जाने जान
- बेस्ट एक्टर (मेल) – फिल्म: जयदीप अहलावत
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) – फिल्म: अनन्या पांडे

सुनील पाल की गुमशुदगी का मामला सुलझा, परिवार से किया संपर्क, घर लौटने की बात कही
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

