HomeLatest Newsअमेरिका में ट्रम्प की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल

अमेरिका में ट्रम्प की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल

CRYPTOCURRENCY: बिटकॉइन ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए $89,000 का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे क्रिप्टो बाजार में नई उम्मीदें और रोमांच भर गया। यह तेजी इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव का संकेत दिया है। पहले क्रिप्टोकरेंसी के प्रति संदेहपूर्ण रहे ट्रंप अब इसे प्रोत्साहित करने का आश्वासन दे रहे हैं। उनकी योजना में अमेरिका में बिटकॉइन रिजर्व बनाना और घरेलू क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा देना शामिल है।

CRYPTOCURRENCY
CRYPTOCURRENCY

CRYPTOCURRENCY के लिए साल खुशनुमा

इस ऐतिहासिक उछाल के बाद बिटकॉइन की कीमत $89,599 तक पहुंच गई, हालांकि सिंगापुर के शुरुआती कारोबार में यह $87,800 पर स्थिर हो गई। पिछले कुछ हफ्तों में बिटकॉइन की कीमत में कुल 30% का इजाफा हुआ है। क्रिप्टोकरेंसी की कुल वैल्यू $3.1 ट्रिलियन के करीब पहुंच गई है।  बता दें कि साल 2024 में बिटकॉइन की कीमत पहले ही दोगुनी हो चुकी है, जो शेयर और सोने जैसे पारंपरिक निवेशों को पीछे छोड़ते हुए एक नई ऊंचाई पर है। अमेरिकी बिटकॉइन ETFs के लॉन्च और फेडरल रिजर्व की दर कटौती ने इस तेजी को और मजबूत किया है।

ये भी पढिए-

SWIGGY SHARE
SWIGGY SHARE

स्विगी के आईपीओ का अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार, ऐसे चेक करें स्टेटस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular