HomeLatest Newsबाबा केदार की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ...

बाबा केदार की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची

KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE: भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज दोपहर बाद अपने शीतकालीन गद्दीस्थल, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गई। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से डोली का प्रस्थान हुआ, जिसमें सेना के बैंड की भक्तिमय धुनें और स्थानीय वाद्य यंत्रों का भी सम्मिलन था। श्रद्धालुओं ने भव्य समारोह में पंचमुखी डोली का स्वागत किया, और इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किए।

KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE
KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE

KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE: 3 नवंबर को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए थे

बीते रविवार, 3 नवंबर को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद किए गए थे। सोमवार, 4 नवंबर को बाबा की डोली रामपुर से प्रस्थान कर गुप्तकाशी के श्री विश्वनाथ मंदिर में सांयकाल में पहुंची थी। आज सुबह 9 बजे डोली गुप्तकाशी से उखीमठ के लिए रवाना हुई। उखीमठ पहुंचने पर डोली का भव्य स्वागत किया गया और बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा अब श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आरंभ हो गई है।

ये भी पढिए-

ALMORA BUS ACCIDENT
ALMORA BUS ACCIDENT

अल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular