HomeLatest Newsअल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों...

अल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

ALMORA BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज यानि सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 36 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह 8 बजे अल्मोड़ा के कूपी क्षेत्र में हुआ। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस नदी से करीब 10 फीट पहले एक पेड़ में फंस गई। खाई में गिरने के दौरान झटके के कारण कई यात्री बस की खिड़कियों से बाहर जा गिरे। बताया जा रहा है कि ये बस किनाथ से रामनगर की ओर जा रही थी।

ALMORA BUS ACCIDENT
ALMORA BUS ACCIDENT

ALMORA BUS ACCIDENT: हादसे में 36 यात्रियों की मौत 

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 36 यात्रियों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में अधिकतर स्थानीय लोग सवार थे, हादसे के बाद घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी ले जाया जाएगा। कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स में शिफ्ट किया गया है।

ALMORA BUS ACCIDENT
ALMORA BUS ACCIDENT

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि

अल्मोड़ा से एसपी और नैनीताल से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी और शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि बस काफी जर्जर हालत में थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) प्रवर्तन को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढिए-

DELHI AIR POLLUTION
DELHI POLLUTION

दिल्ली में AQI 400 के पार, आने वाले कुछ दिनों तक ये रहेगी पॉल्यूशन की स्थिति

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular