HomeCareerUP Police Constable Result 2024 : सिर्फ यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

UP Police Constable Result 2024 : सिर्फ यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

UP Police Constable Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द आने वाला है

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Result 2024) का परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह रिजल्ट आज 30 अक्टूबर 2024 को किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। इस समय 30 लाख से ज्यादा युवा इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स आप uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच हुई थी। इससे पहले फरवरी में हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी, क्योंकि पेपर लीक होने के कारण योगी सरकार को इसे रद्द करने का फैसला लेना पड़ा था। इस साल देशभर से 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से करीब 32 लाख ने परीक्षा दी थी।

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Result 2024) का परिणाम दिवाली से पहले जारी करने का आदेश दिया था। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 आज या कल जारी कर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें दिवाली से पहले एक शानदार तोहफा मिलेगा। यूपी पुलिस का सरकारी रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

UP Police Constable Result 2024 : यूपी पुलिस कटऑफ कितनी जाएगी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ लिस्ट के अनुसार, पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185-195 अंक, ओबीसी को 175-180 अंक, अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों को 115-120 अंक, और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 150-155 अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में सफल होने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें?

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 चेक कर सकते हैं:

  1. यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Police Constable Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  3. यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. नीचे दिए गए “डाउनलोड” पर क्लिक करके इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।
  5. यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. अगर लिस्ट में आपका नाम है, तो आप सफल हैं।

WhatsApp Group
Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular