HomeLatest Newsमहाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, EC करेगी...

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, EC करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

MAHARASHTRA ELECTION: चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इस संदर्भ में दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान होने की संभावना है। महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में पांच चरणों में मतदान हो सकता है।  बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा।

MAHARASHTRA ELECTION
MAHARASHTRA ELECTION

MAHARASHTRA ELECTION के साथ उपचुनाव भी हो सकते हैं

इन राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इनमें वायनाड समेत तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव शामिल हैं। वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। इसके अलावा 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में 10, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, बिहार में 4, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3, केरल में 3, मध्य प्रदेश में 2, सिक्किम में 2, गुजरात में 1, उत्तराखंड में 1 और छत्तीसगढ़ में 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं।

ये भी पढिए-

HARYANA CM OATH
HARYANA CM OATH CEREMONY

हरियाणा में तीसरी बार बदली शपथ ग्रहण की तारीख, अब 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular