HomeLatest Newsजापान के संगठन निहोन हिदांक्यो को मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार

जापान के संगठन निहोन हिदांक्यो को मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार

यह संगठन मुख्य रूप से उन लोगों द्वारा चलाया जाता है, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बमों का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। इन्हें जापानी भाषा में हिबाकुशा कहा जाता है। हिबाकुशा अपने दर्दनाक अनुभवों और परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रभावों को दुनिया के सामने लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने NOBEL PEACE PRIZE 2024 की घोषणा की। बता दें कि इस साल के NOBEL PEACE PRIZE 2024 के लिए कुल 286 उम्मीदवारों का नामांकन किया गया था, जिनमें से 89 संगठन थे।

NOBEL PEACE PRIZE 2024
CREDIT- NOBEL PRIZE SOCIAL MEDIA PAGE

जानिए नोबेल पुरस्कार के बारे में

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक और उद्योगपति थे। उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था। NOBEL PRIZE पहली बार 1901 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में दिया जाता है। शांति का पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में और बाकी पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में दिए जाते हैं। अक्टूबर में इनकी घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

NOBEL PRIZE
NOBEL PRIZE

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular