ALAN WALKER: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित डीजे एलन वॉकर के शो में हिस्सा लेकर दर्शकों को हैरान कर दिया। ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके एलन वॉकर का यह शो पहले से ही काफी चर्चित था, लेकिन आलिया की अप्रत्याशित उपस्थिति ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया। आलिया इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का प्रमोशन कर रही हैं। आलिया की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छा गए, जिनमें उन्हें स्टेज पर आते हुए देखा जा सकता है। आलिया ने मुस्कुराते हुए सभी को अभिवादन किया और कहा, “नमस्कार बेंगलुरु। सरप्राइज, सरप्राइज!” उनका यह अंदाज़ लोगों के दिलों को छू गया।

ALAN WALKER: सोशल मीडिया पर वायरल आलिया और एलन की तस्वीरें
इस शो के दौरान आलिया ने नीले रंग की एक खूबसूरत ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं, एलन वॉकर अपने सामान्य अंदाज में ग्रे हुडी, काले पैंट और चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए। दोनों ने स्टेज पर साथ में कई पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि जब आलिया स्टेज पर आईं और मुस्कुराते हुए दर्शकों की ओर हाथ हिलाया, तो बैकग्राउंड में उनकी फिल्म ‘जिगरा’ का गाना ‘चल कुड़िए’ बज रहा था। इसने माहौल को और भी खास बना दिया और आलिया की फिल्म का शानदार प्रमोशन हो गया।
‘जिगरा’ का जोरदार प्रमोशन
आलिया भट्ट की यह मौजूदगी सिर्फ एक इवेंट तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके जरिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का जोरदार प्रमोशन भी किया। यह फिल्म वासन बाला द्वारा निर्देशित है, जो ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना भी नजर आएंगे, जो उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं। आलिया इस फिल्म में सत्य नाम की एक बहन का किरदार निभा रही हैं, जो अपने भाई अंकुर, जिसे वेदांग रैना निभा रहे हैं, को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म काफी इमोशनल और थ्रिलर से भरपूर होगी।

ये भी पढिए- कैटरीना की बांह पर दिखा काला पैच, फैंस की बढ़ी चिंता, पूछा – सब ठीक है?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

