HomeEntertainmentजापान में रिलीज से पहले जवान फिल्म का नया प्रोमो जारी, इस...

जापान में रिलीज से पहले जवान फिल्म का नया प्रोमो जारी, इस दिन जापान में रिलीज होगी फिल्म

JAWAN: शाहरुख खान की प्रसिद्ध फिल्म ‘जवान’ अब जापान के सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने को तैयार है। भारत में इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर छाकर रिकॉर्ड तोड़े थे और अब यह जापान में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। फिल्म ‘जवान’ जापान में 29 नवंबर, 2024 को दस्तक देगी। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर ‘जवान’ का एक नया ट्रेलर साझा किया है। इस ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

JAWAN
JAWAN

JAWAN: सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक

बता दें कि जवान 2023 में रिलीज़ हुई यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म साल की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक रही है। निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

ये भी पढिए-

ANEMONE DANIEL DAY LEWIS
ANEMONE DANIEL DAY LEWIS

अभिनेता डेनियल डे-लुईस संन्यास से कर रहें हैं वापसी, इस फिल्म में कर रहें हैं काम

प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य और रिद्धि डोगरा ने भी फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारत में ‘जवान’ ने 761 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था और दुनियाभर में इस फिल्म ने 1148.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular