JAMMU KASHMIR ELECTION 2024 के अंतिम और तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इस चरण में 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 39.18 लाख मतदाता शामिल होने की उम्मीद है। तीसरे चरण की इन 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी से हैं। इस अंतिम चरण में कुल 415 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 387 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इनमें 11 जम्मू में, 4 दिल्ली में और 1 उधमपुर जिले में है।

JAMMU KASHMIR ELECTION 2024: दूसरा चरण 26 सितंबर को हुआ था
2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 सितंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें 6 जिलों की 26 सीटों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों में 57.03% मतदान दर्ज किया गया। रियासी जिले में सबसे अधिक 74.70% और श्रीनगर जिले में सबसे कम 29.81% मतदान हुआ। रियासी जिले की श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे ज्यादा 80.74% मतदान हुआ था।

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान, 26 विधानसभा सीटों पर 6 बजे तक होगी वोटिंग
18 सितंबर को चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई। पहले चरण में कुल 61.38% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 80.20% मतदान हुआ, जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 46.99% मतदान दर्ज किया गया था।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

