मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उन्हें गोली लग गई। अपनी ही रिवॉल्वर से घायल गोविंदा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह 4:45 पर गोविंदा अपने घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे।

बाहर जाने से पहले गोविंदा (Govinda) अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, लेकिन गलती से रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली उनके घुटने पर लगी, और उन्हें घायल हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, जब रिवॉल्वर उनके हाथ से गिरने के कारण यह हादसा हुआ।
Govinda ICU में भर्ती
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदा (Govinda) को ICU में भर्ती किया गया है, और इस मामले की जांच की जा रही है कि सुबह 4:45 पर यह हादसा कैसे हुआ। अस्पताल ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI को बताया कि गोविंदा (Govinda) कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और जब वे रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई। अब उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत स्थिर है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

