DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दी है। मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया जाएगा। इससे पहले जनवरी 2024 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

DADASAHEB PHALKE AWARD 2024: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में एक हैं मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में गिना जाता है। वह इकलौते अभिनेता हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 80 और 90 के दशक में मिथुन दा भारत के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक थे। उनकी आखिरी रिलीज़ हिंदी फिल्म 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ थी। इसके अलावा वह बंगाली फिल्मों ‘प्रजापति’ और ‘काबुलीवाला’ में भी नजर आए थे।

पहचान बदली और किया फर्जीवाड़ा… बन्ना शेख उर्फ रिया भारत में एडल्ट स्टार कैसे बनी?
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने 1976 की फिल्म ‘मृग्या’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 1989 में उनके नाम 19 फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम करने का रिकॉर्ड था, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

