HomeEntertainmentपहचान बदली और किया फर्जीवाड़ा... बन्ना शेख उर्फ रिया भारत में एडल्ट...

पहचान बदली और किया फर्जीवाड़ा… बन्ना शेख उर्फ रिया भारत में एडल्ट स्टार कैसे बनी?

riya barde : पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी परिवार फर्जी दस्तावेजों के सहारे अंबरनाथ में रह रहा है। जांच करने पर पता चला कि रिया बर्डे (riya barde) का असली नाम बन्ना शेख है। पुलिस ने बताया कि बन्ना की मां, रूबी शेख, अपने दो बेटियों और बेटे के साथ बांग्लादेश से भागकर भारत आई थीं।

फर्जी दस्तावेजों से रिया बनी भारतीय

भारत आने के बाद, रिया की मां ने अमरावती के एक हिंदू व्यक्ति, अरविंद बर्डे, से शादी की। उसने अपना नाम अंजलि बताया और कहा कि उसका घर पश्चिम बंगाल में है। अरविंद ने रूबी को पत्नी का दर्जा दिया, और दोनों ने मिलकर अपने बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए।

riya barde viral video

पुलिस के मुताबिक, रिया बर्डे (riya barde)  मुंबई में सी ग्रेट फिल्मों में काम करती थी और उस पर सेक्स रैकेट का भी आरोप है। उसने बन्ना शेख से अपना नाम रिया रखा और पोर्न फिल्मों में काम के लिए अपना नाम आरूही रखा। वह ग्राहकों के साथ रात बिताने के लिए जाती थी और इसी धंधे में उसे लोग आरूही के नाम से जानते थे।

एक दिन, रिया (riya barde) की सहेली ने पुलिस को सूचित किया कि वह सेक्स का धंधा करती है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि रिया का यह मामूली अपराध गंभीर हो गया। यह खुलासा हुआ कि उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की थी।

पुलिस अब रिया (riya barde) की बहन रितु उर्फ मोनी शेख और भाई रियाज शेख उर्फ रवींद्र की तलाश कर रही है। रिया बर्डे के परिवार के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरूही बर्डे उर्फ बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे को उल्हासनगर में नकली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

riya barde : एडल्ट इंडस्ट्री में एंट्री

रिया (riya barde) का असली नाम बन्ना शेख था, जिसे उसने छिपाकर रिया बर्डे और आरूही बर्डे के नाम से एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। इस परिवार ने अमरावती में आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवाए।

रिया ने एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया, जो पहले से विवादों में रहा है। उसने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इस इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

riya barde

रिया (riya barde) की गिरफ्तारी 26 सितंबर को महाराष्ट्र के उल्हासनगर से हुई, जब उसके फर्जी दस्तावेजों की जांच में यह साबित हुआ कि वह बांग्लादेश से आई है और अवैध रूप से भारत में रह रही थी। रिया के माता-पिता फिलहाल कतर में रह रहे हैं, जबकि उसके भाई और बहन की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे परिवार ने घुसपैठ के बाद अपनी पहचान बदलकर भारतीय नागरिकता हासिल करने का प्रयास किया था।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular