ANUPAMAA TV SHOW: स्टार प्लस का शो “अनुपमा” इन दिनों लीप की वजह से चर्चा में है। सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के बाद से यह सुर्खियों में है, और इसके बाद मदालसा शर्मा ने भी अलविदा कहा, जिससे फैंस मायूस हो गए। इस बीच, सीरियल में लीप आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। अब कई नए नाम सामने आ रहे हैं, जो लीप के बाद शो में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 15 साल के लीप के बाद रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो का हिस्सा बने रहेंगे, जबकि बाकी किरदार शो को छोड़ देंगे।

ANUPAMAA TV SHOW: नई लीड का नाम काजल होगा
एक रिपोर्ट के अनुसार, शो की नई लीड का नाम काजल होगा। मेकर्स काजल के किरदार के लिए उपयुक्त एक्ट्रेस की तलाश में हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि काजल एक स्वतंत्र, फन-लविंग और इमोशनल व्यक्ति है। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ने इस कैरेक्टर को गहराई से लिखा है। काजल उन्मुक्त और साहसी है, लेकिन उसके अंदर कई भावनाएँ छिपी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने इस कैरेक्टर के लिए ऑडिशन शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़िए- स्त्री 2 हुई ओटीटी पर हुई रिलीज, यहाँ देख सकते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

