HomeEntertainmentस्त्री 2 हुई ओटीटी पर हुई रिलीज, यहाँ देख सकते हैं ब्लॉकबस्टर...

स्त्री 2 हुई ओटीटी पर हुई रिलीज, यहाँ देख सकते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म

STREE 2 OTT: साल 2024 की उस ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात करें, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, तो वह अब चुपचाप ओटीटी पर आ गई है। हां, हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की कॉमेडी-हॉरर फिल्म “स्त्री 2: सरकटे का आंतक” की। इस फिल्म ने 42 दिन में वर्ल्डवाइड 829 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर धूम मचाई है, और अभी भी यह थिएटर में धमाल मचा रही है। “स्त्री 2” 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी और इसने न केवल इस साल बल्कि कई बड़े कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़े। फैंस इसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

STREE 2 OTT
STREE 2 OTT

STREE 2 OTT: फिल्म रेंट पर है उपलब्ध 

अब मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर “स्त्री 2” को रिलीज कर दिया है। आप घर बैठे श्रद्धा, राजकुमार और अपारशक्ति खुराना की फिल्म देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक ट्विस्ट है। दरअसल, यह 2 घंटे 23 मिनट लंबी फिल्म अभी रेंट पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है, तो भी आप इसे नहीं देख सकेंगे। इसे देखने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे और रेंट पर देखना होगा। यही मेकर्स ने इस फिल्म के साथ किया है।

ये भी पढिए-

DEVARA
DEVARA

जूनियर एनटीआर की 6 साल बाद सोलो हीरो के रूप में दमदार वापसी, देवरा हुई सिनेमाघरों में रिलीज

अब बात करें “स्त्री 2” के कलेक्शन की। Sacnilk के अनुसार, फिल्म को थिएटर में 42 दिन हो चुके हैं। इस दौरान, फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन 581 करोड़ रुपये का किया है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 693 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो यह 826 करोड़ रुपये है।(STREE 2 OTT)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular