HomeLatest Newsभारत और बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारत और बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IND vs BAN 2nd Test: आज से भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है, सीरीज का पहला मैच भारत ने 280 रनों से जीता था। कानपुर में भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, भारत ने कानपुर में 23 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 7 जीते हैं, 3 हारे हैं और 13 ड्रॉ रहे हैं। भारत ने बांग्लादेश से अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है।

IND vs BAN 2nd Test
IND vs BAN 2nd Test

IND vs BAN 2nd Test: ये हैं दोनों टीम 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों – जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर उतरी है, जबकि अश्विन और जडेजा स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और नाहिद राणा की जगह तैजुल इस्लाम और खालिद अहमद को शामिल किया है।

ये भी पढ़िए- 5 खिलाड़ियों के रिटेंशन की अनुमति दे सकता है BCCI, नए नियम जल्द हो सकते हैं लागू

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular