HomeEntertainmentरणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने किये सारे वीडियो डिलीट

रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने किये सारे वीडियो डिलीट

BEERBICEPS: रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल, जिनमें उनका पर्सनल चैनल और लोकप्रिय चैनल ‘बीयरबाइसेप्स’ शामिल है, हाल ही में हैक कर लिए गए हैं। हैकर्स ने चैनलों पर मौजूद सभी वीडियो, इंटरव्यू और पॉडकास्ट को डिलीट कर दिया है और चैनलों के नाम बदल दिए हैं। अब इन चैनलों का नाम टेस्ला से संबंधित कर दिया गया है।

BEERBICEPS
BEERBICEPS

BEERBICEPS: 25 सितंबर की रात से चैनल हुए हैक 

यह घटना 25 सितंबर की रात को हुई, जब हैकर्स ने रणवीर के चैनलों को अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने चैनलों पर एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प के पुराने कार्यक्रमों की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी। रणवीर अल्लाहबादिया और उनकी टीम इस साइबर हमले से हैरान हैं और यूट्यूब के साथ संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द उनके चैनल्स को बहाल किया जा सके।

ये भी पढिए-

Mira Murati Resign

Mira Murati ने OpenAI के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का पद क्यों छोड़ा?

कौन है BEERBICEPS?

रणवीर अल्लाहबादिया ने 22 साल की उम्र में यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया था, आज सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। उनके चैनलों पर फिटनेस, सेल्फ-इंप्रूवमेंट और मोटिवेशन जैसे विषयों पर पॉडकास्ट और इंटरव्यू होते थे। दिसंबर 2023 तक उनके दोनों चैनलों पर कुल 13.52 मिलियन सब्सक्राइबर थे।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular