HomeLatest Newsमोदी का अमेरिका दौरा, QUAD सम्मेलन में होंगे शामिल, UN में होगा...

मोदी का अमेरिका दौरा, QUAD सम्मेलन में होंगे शामिल, UN में होगा संबोधन

PM MODI US VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अमेरिका के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे 23 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात होगी, हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

PM MODI US VISIT
PM MODI US VISIT

PM MODI US VISIT: द्विपक्षीय बैठकें भी कार्यक्रम में 

अमेरिका पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विल्मिंगटन, डेलावेयर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। यह उनकी तीन दिवसीय यात्रा का पहला कार्यक्रम होगा।

ये भी पढिए-

DELHI CM ATISHI
DELHI CM ATISHI

यात्रा से पहले मोदी ने कहा कि क्वाड ऐसा समूह है, जिसमें समान विचारधारा वाले देश मिलकर भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि वे क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने साथियों के साथ शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। यह मंच अब एक प्रमुख समूह के रूप में उभर चुका है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए काम कर रहा है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular