HomeEntertainment'द नाइट मैनेजर' को एमी अवॉर्ड्स 2024 में मिला नॉमिनेशन, इन सीरीज...

‘द नाइट मैनेजर’ को एमी अवॉर्ड्स 2024 में मिला नॉमिनेशन, इन सीरीज से होगी टक्कर

THE NIGHT MANAGER: बीते दिनों हुए प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के बाद INTERNATIONAL EMMY AWARDS 2024 को लेकर अपडेट सामने आया है। ये अवार्ड्स शो सुर्खियों में आ गया है, खासकर भारत की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के नॉमिनेशन को लेकर। न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने हाल ही में नॉमिनीज की घोषणा की, जिसमें ‘द नाइट मैनेजर’ बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।

THE NIGHT MANAGER
THE NIGHT MANAGER

THE NIGHT MANAGER का है इनसे मुकाबला 

इसका मुकाबला अन्य प्रमुख वेब सीरीज से होगा,  फ्रांसीसी शो लेस गौटेस डी डियू (DROPS OF GOD), ऑस्ट्रेलिया की द न्यूजरीडर सीजन 2 (THE NEWSREADER SEASON 2) और अर्जेंटीना की इओसी, एल एस्पिया एरेपेंटिडो सीजन 2 (EL ESPIA ARREPENTIDO SEASON 2) से होगा।

ये भी पढिए-

COLDPLAY IN INDIA
COLDPLAY IN INDIA

कोल्डप्ले का इंडिया में शो हुआ कन्फर्म, इस दिन से होगी टिकट बुकिंग शुरू

वीर दास करने जा रहें हैं होस्ट 

भारतीय कॉमेडियन वीर दास 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे। इस अवार्ड में जीत की दौड़ में 21 देशों की सीरीज शामिल हैं और 14 कैटेगरी में विभिन्न अवार्ड्स का वितरण होगा। ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है, और यह सीरीज भारत में दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। इस सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और तिलोत्तमा शोम जैसे सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular