DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड के इतिहास की बसे बड़ी डकैती RELIANCE JEWELS ROBBERY CASE का सरगना शशांक पटना में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पूरे डकैती कांड की योजना जेल में रहकर बनाई गई थी। डकैती के सरगना शशांक को देहरादून पुलिस ने पटना बिहार से किया गिरफ्तार किया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।
RELIANCE JEWELS ROBBERY CASE
बता दें कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून शहर में दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश ने शोरूम से 14 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात की चोरी की थी।
शशांक से जानकारी मिली कि साल 2016 में सुबोध नाम के एक और बदमाश से जेल मे मिला था। इसके बाद सुबोध और शशांक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मण्णुपुरम गोल्ड लोन की शाखा से 28 किलोग्राम सोना लूटा था। इसके बाद 2017 में पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच से 55 किलोग्राम सोना लूटा था। कुछ समय बाद शशांक ने अपनी अलग गैंग बना ली। इसके बाद वह अपने साथियों को जेल से ही दिशा निर्देश देता था और गहनों के बड़े शोरूम को निशाना बनाता था।
रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाया जाएगा बिहार से देहरादून
RELIANCE JEWELS ROBBERY CASE में पूर्व में 10 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी
प्रिंस कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कुशवाह, कुंदन कुमार, मोहम्मद आदिल खान, आशीष कुमार, अकबर, अमृत कुमार, चंदन कुमार उर्फ सुजीत और विशाल कुमार। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से प्रिंस और विशाल पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज