घर घर तिरंगा -हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू

0
311
amit shah

अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75 साल और भारत के सांस्कृतिक विरासत के गौरवशाली इतिहास को मनाने का यह “घर घर तिरंगा -हर घर तिरंगा “अभियान भारत सरकार का एक सार्थक पहल है। आज इस विशिष्ट अभियान की शुरुआत अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहरा कर की। यह अभियान लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए शुरू किया गया है।

एक अनोखा और सार्थक अभियान -हर घर तिरंगा अभियान

यह अभियान आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है। भारत की आजादी के 75 वी वर्षगाँठ पर “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत शुरू किया गया यह अभियान 15 august तक पूरे देश में चलेगा। चूँकि अभी तक हम तिरंगे को सवैंधानिक रूप से मानते थे, इस अभियान से जुड़ते ही हम सब एक व्यक्तिगत रूप से तिरंगे से जुड़ जायेंगे। केंद्र सरकार ने लोगों से इस महाअभियान को लोगों से सफल बनाने और 13 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

अमित शाह के साथ सभी नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में सीएम आवास पर स्कूली बच्चों के साथ अभियान को हरी झंडी दिखाई। “हर घर तिरंगा “के अभियान के तहत ,उत्तराखंड के मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा लहराते हुए चम्पावत में मायावती आश्रम में मार्च किया।

संविधान में किया गया संशोधन

बताते चलें कि पहले ,भारतीय नागरिकों को चुनिंदा अवसरों को छोड़कर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं थी। इस अभियान के तहत सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में संसोधन किया है ताकि तिरंगे को खुले में और अलग अलग घरों या इमारतों में दिन रात प्रदर्शित किया जा सके। एक नागरिक, एक निजी संगठन या एक शैक्षणिक संस्थान सभी दिनों और अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है। ध्वज प्रदर्शन के समय पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

हर घर तिरंगा अभियान की सोच

इस कार्यक्रम में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की सोच है,.और इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरूकता फैलाना है।