
71st NATIONAL FILM AWARDS के विजेताओं की सूची
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल (हिंदी) – विधु विनोद चोपड़ा
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुदीप्तो सेन – द केरल स्टोरी (हिंदी)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान – जवान (हिंदी) – एटली
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विक्रांत मैसी – 12वीं फेल (हिंदी) – विधु विनोद चोपड़ा
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (हिंदी) – आशिमा छिब्बर
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजयराघवन – पूकलम (मलयालम) – गणेश राज
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: मुथुपेट्टई सोमू भास्कर – पार्किंग (तमिल) – रामकुमार बालकृष्णन
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: उर्वशी – उलोझोक्कु (मलयालम) – क्रिस्टो टॉमी
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जानकी बोदीवाला – वश (गुजराती) – कृष्णदेव याग्निक
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय और संपूर्ण मनोरंजन फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी) – करण जौहर
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री (हिंदी) – यशोवर्धन मिश्रा
- राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सैम बहादुर (हिंदी) – मेघना गुलजार
- सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी) – पीयूष ठाकुर
- सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (अंग्रेजी)
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी (तेलुगु) – अनिल रावीपुडी
- सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग (तमिल) – रामकुमार बालकृष्णन
- सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: गॉडडे गॉडडे चा (पंजाबी) – विजय कुमार अरोड़ा
- सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म: रिमदोटियांगा (गारो)
- सर्वश्रेष्ठ ताई फेक फिल्म: पाई टैंग…स्टेप ऑफ होप (ताई फेक)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1954 से शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का उद्देश्य भारतीय सिनेमा में गुणवत्ता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। 1967 से अभिनेताओं और तकनीकी श्रेणियों के लिए भी इन पुरस्कारों की शुरुआत हुई। 71st NATIONAL FILM AWARDS में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी और कई अन्य भाषाओं के सिनेमा को शामिल कर भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को सिनेमा के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, वाराणसी से पीएम मोदी ने किया DBT
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

