70 वर्षों बाद यहां हुआ अनोखा आयोजन, ये नेता भी पहुंचे अपनी राजनीति भुनाने

0
149

चमोली: उर्गम घाटी जोशीमठ चमोली पैन खंडा हिमालय के मध्य जोशीमठ के ठीक सामने एक पहाड़ी पर बसा हुआ लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है चांई गांव। इस गांव की विशिष्ट पहचान सीता माता के मंदिर से जानी जाती है। एक पहाड़ी ढलान नुमा परिक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों द्वारा 70 वर्षों के बाद विश्वकर्मा जागरण का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जागर एक सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है जहां पर सभी देवी देवता आकर नृत्य एवं गायन करते हैं।

अवतारी पुरुषों के द्वारा अपने-अपने निशानों से कटार लिया जाता है जहां मेले को और रोचक बनाने के लिए लोक नृत्य का आयोजन भी किया गया। चार पहर रात्रि को यहां भव्य लोक जागर का गायन किया गया। मेले में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने भी शिरकत किया, उन्होंने कहा कि मेले, हम सभी लोगों के मिलन के आधार होते हैं। इससे पहले दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी भी मेले में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि यदि मैं विधायक बना तो मैं गांव के सीता मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर का सुंदरीकरण कराऊंगा।

मेले में जोशीमठ विकासखंड के विभिन्न गांव के लोगों ने भाग लिया, सैकड़ों की तादात में यहां लोग उपस्थित थे। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका 10 गांव के विश्वकर्मा के देवता एवं जाट देवता होते हैं जो मेले की शुरुआत करते हैं। वर्तमान समय में विधानसभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर नेता लोग अपनी-अपनी झोली लेकर भी यहां पधारे थे। उन्हें जैसे ही मौका मिला वे राजनीतिक बातें करने से भी बाज नही आए। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधि भी यहां पहुंचे थे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews