Home Crime यमुना नदी किनारे यहाँ संदिग्ध हालत में मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की...

यमुना नदी किनारे यहाँ संदिग्ध हालत में मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक अध्यक्ष का शव, मचा हड़कंप

0

बड़कोट/उत्तरकाशी, ब्यूरो। उत्तरकाशी जनपद के यमुना घाटी क्षेत्र में बर्नीगाड चामी के पास यमुना नदी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक अध्यक्ष का शव मिला है। संदिग्ध हालात में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लाक अध्यक्ष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

उत्तरकाशी के शांत क्षेत्र में इस तरह की वारदातें बहुत कम होती हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हो गयी है जबकि महिला के परिजन मौके पर पहुँच गये हैं।

IMG 20220603 120247

थाना पुरोला प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उक्त महिला की शिनाख्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि महिला अब्बला देवी पत्नी कुँवर सिंह ग्राम सिंगुणी ब्लॉक नौगाँव का शव है जिसको एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से बाहर निकाला जायेगा। दूसरी ओर यह महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक अध्यक्ष भी है। स्थानीय निवासी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजमोहन रावत ने बताया कि एक महिला का शव दिखाई दिया था जिसके बाद आपदा कंट्रोल रूम सहित पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी थी।

Exit mobile version