Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 क्या इस बार भाजपा भेद पाएगी यमकेश्वर का किला?

क्या इस बार भाजपा भेद पाएगी यमकेश्वर का किला?

0

यमकेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत से है कांटे की टक्कर

पौड़ी/यमकेश्वर (अमित रतूड़ी): उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है।एक ओर जहां हर दल ने चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस या बसपा हो या सपा या आम आदमी पार्टी हो या फिर यूकेडी हो सभी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुके हैं लेकिन इस बार एक ऐसी विधानसभा सीट है जो काफी हॉट मानी जाती है। इस विधानसभा सीट का नाम है यमकेश्वर विधानसभा सीट। राज्य बनने के बाद से इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। आपको बता भी दें कि यहां पर बीजेपी की 15 साल तक भाजपा की विधायक विजय बड़थ्वाल रही उसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विधायक प्रत्याशी रितु खंडूरी ने बहुमत प्राप्त किया और यहां से जीती लेकिन 2022 का बैटल कहीं ना कहीं यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए मुश्किलों का सामना हो सकता है।

बात करें यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की तो 2017 में यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी को भाजपा ने टिकट दिया, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रेनू बिष्ट को हराया और उसके बाद तीसरे नंबर पर रहे शैलेन्द्र रावत,लेकिन कहा जाता है कि इतिहास हर बार अपने आप को दोहराता नहीं है।

Uttarakhand News

आपको बता दें की वर्तमान प्रत्याशी यम्केश्वर से सुरेंद्र सिंह रावत रावत पूर्व में 2007 से 2012 तक कोटद्वार सीट से विधानसभा पहुंचे थे ।बीजेपी से टिकट ना मिलने पर लेकिन उसके बाद ये कांग्रेस में गए। दरअसल कांग्रेस से यम्केश्वर वर्तमान प्रत्याशी शैलेंद्र रावत को लगा कि भारतीय जनता पार्टी उनको वह मान और सम्मान नहीं दे पा रही है जो कांग्रेस पार्टी दे रही है ।ऐसे में वह कांग्रेस सरकार में पार्टी में सम्मिलित हुए और अब इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

हर प्रत्याशी चाहे वह जिस विधानसभा क्षेत्र का हो ,चाहे वह भाजपा को हो या कांग्रेस का हो ,अपना प्रचार प्रसार कर रहा है ,क्योंकि चुनाव में महज काफी वक्त का समय रह गया है। 14 फरवरी को चुनाव होने हैं ऐसे में आज शैलेंद्र रावत दुगड्डा ब्लॉक के हरूशु गावँ पहुंचे,जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि बीते 20 साल में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 15 साल भाजपा की विधायक विजया बड़थ्वाल रही और 5 साल रितु खंडूरी।

YOU MAY ALSO LIKE

अगर देखा जाए तो यमकेश्वर में जो बीते 20 सालों में विकास के काम होने चाहिए थे, चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार हो , सड़क हो या कोई अन्य मुद्दे हैं उनके ऊपर बीते 20 साल के दरम्यान कोई काम नहीं हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस 2022 चुनाव में जनता परिवर्तन करें ताकि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version