अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 60 लोगों की मौत

0
359
winter storm havoc in america

winter storm havoc in America : एक तरफ चीन मे कोरोना तो दूसरी तरफ अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बड़ी तबाही मचा रखी है। दोनों देशों में लाखों लोगों की जिंदगी ठप हो गई है। वहीं कई लोग तो अपने घरों के अंदर कैद होने को मजबूर हो गये हैं। बात करें अमेरिका में बर्फीले तूफान की तो यहां अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इसके चलते जन-जीवन (winter storm havoc in america) अस्त-व्यस्त हो गया है। फ्लाइट्स रद्द की जा रहीं हैं, बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर फंसे हैं, सड़कों पर गाड़ियां फंसी हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई शहरों में तो हालात इससे भी ज्यादा खराब है। सबसे प्रभावित शहर बुफैलो माना जा रहा है।

सिर्फ अमेरिका ही नही बल्कि जापान और ऑस्ट्रिया में भी बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जापान में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए हैं और 93 लोग घायल हैं। वहीं यूरोप के ऑस्ट्रिया में 10 लापता हैं।

यह भी पढ़े:
mussoorie winterline carnival 2022
अनोखे अंदाज में सीएम धामी ने दिया फ‍िटनेस का मंत्र

winter storm havoc in america: करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में आए बर्फीले दूफान से करीब 20 करोड़ लोग (winter storm havoc in america) बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लाखों घरों में बिजली तक गुल है तो वहीं चारों ओर बर्फ जमा होने से मरीजों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही हैं। बताया जा रहा है कि तापमान मायनस 45 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में ये लोग इसे सदी का भयावह तूफान बता रहे हैं।

न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कई इलाके 30 से 40 इंच मोटी बर्फ से ढके है। होचुल ने राष्ट्रपति जो बाइडन से मदद की गुहार लगाई। क्रिसमस के मौके पर काफी यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे। बफैलो एयरपोर्ट (winter storm havoc in america) को बंद ही रखा गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। 

यह भी पढ़े:
eye of sahara
इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

कुछ अमेरिकी क्षेत्रों में तो ऐसी स्थिति बन गई है कि दरवाजे से हाथ बाहर निकालते (winter storm havoc in america) ही उस पर बर्फ सी जम जा रही है। न्यूयॉर्क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यहां कुछ लोगों के शव कार में मिले तो कुछ बर्फ में दबे हुए पाए गए। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगो को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

सर्दियों में आए इस भयंकर तूफान को साइक्लोन बम कहा जा रहा है। यह कुछ ही घंटों में जानलेवा बन जाता है। इस दौरान इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com