WHATSAPP NEW RULES: अगर आप अपने फोन में बिना सिम कार्ड डाले वॉट्सऐप (WhatsApp), टेलीग्राम या सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘सिम-बाइंडिंग’ (SIM-Binding) से जुड़े नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि 1 मार्च 2026 से आपके मोबाइल में वही सिम कार्ड लगा होना अनिवार्य है, जिस नंबर से आप वॉट्सऐप चला रहे हैं।

WHATSAPP NEW RULES: क्या है ‘सिम बाइंडिंग’ और आप पर क्या होगा असर?
दूरसंचार मंत्रालय (DoT) के इस नए सुरक्षा कवच का उद्देश्य साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी को रोकना है। नए नियमों के तहत:
-
अनिवार्य सिम: मैसेजिंग ऐप तभी काम करेगा जब उसका रजिस्टर्ड सिम कार्ड उसी फिजिकल डिवाइस के अंदर मौजूद हो। यदि आप फोन से सिम निकालते हैं, तो वॉट्सऐप खुद-ब-खुद लॉगआउट हो जाएगा।
-
डेस्कटॉप/वेब वर्जन पर पाबंदी: जो लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं, उनका सेशन अब हर 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। उन्हें दोबारा इस्तेमाल करने के लिए हर बार मुख्य ऐप से लिंक करना होगा।
-
इन ऐप्स पर पड़ेगा असर: यह नियम केवल वॉट्सऐप ही नहीं, बल्कि टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट और जोश जैसे सभी मैसेजिंग ऐप्स पर लागू होगा।

सरकार का सख्त रुख: सुरक्षा से समझौता नहीं
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया है कि ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अनिवार्य हैं। हालांकि, इंडस्ट्री एसोसिएशन (IAMAI) ने चेतावनी दी है कि हर 6 घंटे में लॉगआउट होने वाला नियम प्रोफेशनल्स और वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है।

कंपनियों को दी गई 120 दिन की मोहलत
वॉट्सऐप ने पहले ही अपने बीटा वर्जन (2.26.8.6) पर इस फीचर के लिए पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखाना शुरू कर दिया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी कंपनियों को 120 दिनों के भीतर इस नियम को पूरी तरह लागू करने की रिपोर्ट देनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

नंदा गौरा योजना: सीएम धामी ने 33,251 बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹145.93 करोड़
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

