युवक की बाट से आँख फोड़ने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
17
VIKASNAGAR CRIME NEWS
VIKASNAGAR CRIME NEWS

DEVBHOOMI NEWS DESK: विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में लोहे के बाट और पत्थर से एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार (VIKASNAGAR CRIME NEWS) किया है। बीती 3 जुलाई को विकासनगर में एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 2 युवकों ने उनके पति पर लोहे के बाट और पत्थर से हमला कर दिया था। ग्राम खाटवा, पो खारसी, चकराता देहरादून (हाल निवासी नबाबगढ थाना विकासनगर, देहरादून) ने कोतवाली विकासनगर में प्रार्थना पत्र दिया था।

VIKASNAGAR CRIME NEWS
VIKASNAGAR CRIME NEWS

प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया था कि दो युवकों आदिल उर्फ माठु और अमन ने उक्त महिला के पति नीटू चौहान के दोस्त संजय के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला के पति के द्वारा विरोध किये जाने पर अस्पताल रोड के पास दोनों युवकों और उनके एक जानने वाले रेहड़ी पट्टी संचालक ने हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने लोहे के बाट व पत्थर से महिला के पति की आँख भी फोड दी। इसके अलावा दोनों जाते जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए थे।

VIKASNAGAR CRIME NEWS
VIKASNAGAR CRIME NEWS

VIKASNAGAR CRIME NEWS: दोनों को किया गया गिरफ्तार

इसके बाद क्षेत्र में लोगों ने इस घटना का भारी विरोध किया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में अवैध रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार चौकी का घेराव किया। पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विकासनगर के चौकी प्रभारी उ0नि0 सनोज कुमार द्वारा दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली विकासनगर से टीम का गठन कर रवाना किया गया। इस टीम द्वारा आज यानि 5 जुलाई को दोनों को कैनाल रोड नियर त्यागी फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्यवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस की टीम द्वारा आदिल उर्फ माठू (उम्र 25 वर्ष) पुत्र कामिल, निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर और अमन (उम्र 19 वर्ष) पुत्र गफ्फार, निवासी मदीना बस्ती, थाना विकासनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उप नि. सनोज कुमार (चौकी प्रभारी बाजार), उप नि. संदीप पवार, का. रविपाल, का. ऋतिक आदि शामिल रहे।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज