HomeEntertainmentविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हुए एक, तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों के...

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हुए एक, तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों के साथ हुआ विवाह

VIJAY RASHMIKA: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हुए। राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स’ में आयोजित एक भव्य लेकिन बेहद निजी समारोह में दोनों ने 7 फेरे लिए। प्रशंसकों के बीच ‘वीरोश’ के नाम से मशहूर इस जोड़े ने अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ वायरोश” का नाम दिया गया।

VIJAY RASHMIKA
VIJAY RASHMIKA

VIJAY RASHMIKA की शादी

विवाह के लिए अरावली की पहाड़ियों में स्थित पूरे रिसॉर्ट को बुक किया गया था, जिसमें 117 विला शामिल हैं। 24 फरवरी से शुरू हुई प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में हल्दी और मेहंदी समारोह हुए। हल्दी की थीम पूरी तरह पीली थी, जबकि मेहंदी में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी। संगीत समारोह में विजय और रश्मिका ने अपनी सुपरहिट फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कमरेड’ के गानों पर थिरक कर समां बांध दिया।

VIJAY RASHMIKA
VIJAY RASHMIKA

प्रधानमंत्री ने भेजा बधाई पत्र

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 24 फरवरी को एक पत्र भेजकर जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि यह विवाह उनके वास्तविक जीवन के एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है, जो निश्चित रूप से पर्दे पर उनके द्वारा दिखाए गए जादू से भी अधिक शानदार होगा।

ये भी पढ़िए-

SHAKIRA INDIA TOUR 2026
SHAKIRA INDIA TOUR 2026

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद आ रही भारत, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव परफॉर्म

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

VIJAY RASHMIKA हुए एक- latest 2026

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular