/ Feb 25, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

17 जनवरी से कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH:  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 17 जनवरी से अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगी। यह ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। इसके साथ ही रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है। रेल मंत्री के अनुसार, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी, जिनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी।

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH
VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH: प्रधानमंत्री का बंगाल और असम दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। उनका 17 जनवरी को मालदा और 18 जनवरी को हावड़ा में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा 18 तारीख को पीएम का असम के कलियाबर के मौचंदा मैदान में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री 17 तारीख को मालदा से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जो इनॉग्रल ट्रेन को हावड़ा से हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन को पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH
VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH

10 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात

रेलवे से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अलावा करीब 10 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इनमें से कुछ ट्रेनों का उद्घाटन 17 जनवरी को और बाकी बची ट्रेनों का उद्घाटन 18 जनवरी को किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल और मालदा से कोलकाता के लिए चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पुष्टि की है कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलनी शुरू हो जाएंगी।

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH
VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH

हवाई जहाज से सस्ता होगा किराया और मिलेगा क्षेत्रीय भोजन

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया आम आदमी की जेब को ध्यान में रखकर तय किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन के थर्ड एसी का किराया खाने के साथ 2300 रुपये तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी का किराया 3000 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया करीब 3600 रुपये प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री ने तुलना करते हुए बताया कि आमतौर पर गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 रुपये के बीच होता है और कभी-कभी यह 10,000 रुपये तक भी पहुंच जाता है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर एक किफायती विकल्प साबित हो सकती है।

किराये का निर्धारण किलोमीटर के हिसाब से किया गया है। फर्स्ट एसी में 3 रुपये 80 पैसे प्रति किलोमीटर, सेकेंड एसी में 3 रुपये 10 पैसे प्रति किलोमीटर और थर्ड एसी में 2 रुपये 40 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। यात्रियों को ट्रेन में असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों के खाने का जायका मिलेगा। कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में पश्चिम बंगाल के व्यंजन परोसे जाएंगे, जबकि गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन में असम के खाने का स्वाद मिलेगा।

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH
VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH

VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH: आधुनिक सुविधाओं और सेफ्टी फीचर्स से लैस है ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 16 कोच वाली यह ट्रेन पूरी तरह से एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें आरामदायक स्लीपर बर्थ, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, आधुनिक शौचालय, फायर डिटेक्शन और सेफ्टी सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। हर कोच में सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली और ऊर्जा बचाने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। (VANDE BHARAT SLEEPER LAUNCH)

ट्रयल रन में पास हुई थी स्थिरता की परीक्षा

इस साल के अंत तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। इससे पहले 30 दिसंबर को इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी थी। इस दौरान ट्रेन की स्थिरता परखने के लिए लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा था। इतनी तेज रफ्तार के दौरान भी ग्लास से पानी नहीं छलका, जो इसके बेहतरीन सस्पेंशन सिस्टम को दर्शाता है। रेल मंत्री ने खुद इस हाई-स्पीड ट्रायल का वीडियो शेयर किया था।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST
UTTARAKHAND WEATHER FORECAST

उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए घने कोहरे और पाले की चेतावनी, एडवाइजरी जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.