Home Crime किशोरी को पहले बेहोश कर हर रोज किया जाता दुष्कर्म, फिर होश...

किशोरी को पहले बेहोश कर हर रोज किया जाता दुष्कर्म, फिर होश में आते ही…

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ बदमाशों को अब पुलिस का (Uttarakhand latest news) खौफ भी नहीं रहा। बता दें कि राज्य में पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई किशोरी से हर रोज दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को बेहोश कर हर रोज दुष्कर्म किया जाता था।

और उसके होश में आते ही फिर उसे नशा दे दिया जाता था। इस मामले में आरोपी तान्या शेख फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस से मारपीट के तीन नामजद आरोपियों की तलाश भी जारी है। वहीं तान्या की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से भी मदद ली है।

ये भी पढ़ें:
Hemkund Sahib Yatra
इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सीएम धामी ने किया श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना

Uttarakhand latest news: कई नामी लोग भी शामिल

मूलरूप से 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख यहां भोटियापड़ाव के संजयनगर (Uttarakhand latest news) में किराए के घर पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक तान्या ने अपनी ही भांजी का अपहरण कर, उसे हल्द्वानी में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बीती 14 मई को हल्द्वानी पुलिस ने 15 साल की किशोरी को बरामद कर लिया।

आरोपियों को इसका पता चलते ही वह फरार हो गये। पुलिस के मुताबिक, तान्या शेख किशोरी को होश में (Uttarakhand latest news) आने ही नहीं देती थी। उसके होश में आने से पहले ही उसे नशीली गोलियां, या फिर ड्रग्स देकर सुन्न कर दिया जाता था। और इसके बाद उसे उसी हालत में एक के बाद एक कई ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। ऐसे में अब पुलिस को तान्या की तलाश है। साथ ही पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह में कई नामी लोग भी शामिल हैं। जिनका हल्द्वानी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत बड़ा नेटवर्क है।

ये भी पढ़ें:
नहीं थम रहा गुलदार का आंतक, यहां तीन युवकों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version