UTTARAKHAND CENSUS 2026 के पहले चरण के तहत मकानों के सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया आज, शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल है और इसमें पहली बार देश की जनता को स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प दिया गया है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने जनगणना-2027 के बारे में कहा कि यह पहल भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पारदर्शिता, सटीकता और तकनीकी सशक्तिकरण का प्रतीक है। मुझे प्रसन्नता है कि इस प्रक्रिया में नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

UTTARAKHAND CENSUS 2026: क्या है स्वगणना और आप कैसे कर सकते हैं?
UTTARAKHAND CENSUS 2026 के अंतर्गत स्वगणना एक वेब-आधारित तरीका है जिसके माध्यम से कोई भी भवन स्वामी खुद अपने परिवार और मकान का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकता है। इसके लिए-
- आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in
- समय सीमा: 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे तक।
- प्रक्रिया: पोर्टल पर जाकर आपको 33 आसान सवालों के जवाब देने होंगे।
- एसई आईडी (SE ID): फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ‘एसई आईडी’ प्राप्त होगी। इसे संभाल कर रखें।
- जब 25 अप्रैल से 24 मई के बीच जनगणना कार्मिक (प्रगणक) आपके घर आएंगे, तो आपको उन्हें केवल यह ‘एसई आईडी’ देनी होगी। वे इसे स्कैन कर आपका डेटा सत्यापित कर देंगे, जिससे आपको दोबारा लंबी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
UTTARAKHAND CENSUS 2026: स्वगणना के दौरान इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब
1-भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2-मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3-मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4-मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5-मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6-मकान का उपयोग
7-मकान की हालत
8-परिवार क्रमांक
9-परिवार के सदस्यों की संख्या
10-परिवार के मुखिया का नाम
11-परिवार के मुखिया का लिंग12-अनु.जाति, अनु.जनजाति या अन्य
13-मकान के स्वामित्व की स्थिति
14-मकान में कमरों की संख्या
15-परिवार में विवाहित दंपती संख्या
16-पेयजल का मुख्य स्रोत
17-पेयज स्रोत की उपलब्धता
18-लाइट का मुख्य स्रोत
19-शौचालय की उपलब्धता
20-शौचालय का प्रकार
21-गंदे पानी की निकासी
22-स्नानघर की उपलब्धता
23-रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी
24-खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25-रेडियो या ट्रांजिस्टर
26-टेलीविजन
27-इंटरनेट सुविधा
28-लैपटॉप या कंप्यूटर
29-टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
30-साइकिल, स्कूटर, बाइक
31-कार, जीप, वैन
32-मुख्य अनाज
33-मोबाइल नंबर
READ MORE:
- Amit Shah releases BJP West Bengal Election manifesto “SANKALP PATRA”.
- Pakistan Scrambles Fighter Jets to Middle East Ahead of US-Iran Talks.
- Samrat vs. Nityanand: BJP’s Bihar Throne Is Up for Grabs.

स्वगणना करते समय बरतें ये 5 महत्वपूर्ण सावधानियां
UTTARAKHAND CENSUS 2026 के पहले चरण के तहत डिजिटल जनगणना में फॉर्म भरते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
- भाषा का चयन: पोर्टल पर 16 भाषाएं उपलब्ध हैं। अपनी पसंद की भाषा सोच-समझकर चुनें क्योंकि सवाल उसी भाषा में आएंगे और बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा।
- मुखिया का नाम: UTTARAKHAND CENSUS 2026 में परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करते समय वर्तनी (Spelling) की जांच कर लें, सबमिट करने के बाद इसमें सुधार संभव नहीं होगा।
- एक मोबाइल, एक भवन: एक मकान की गणना के लिए केवल एक ही मोबाइल नंबर मान्य होगा।
- जियो टैगिंग (Geo-Tagging): कोशिश करें कि फॉर्म घर पर रहकर ही भरें। इससे आपके भवन की लोकेशन (गूगल मैप के जरिए) बिल्कुल सटीक दर्ज होगी।
- आईडी की सुरक्षा: प्राप्त हुई ‘एसई आईडी’ को प्रगणक के आने तक सुरक्षित रखें। यदि आईडी खो जाती है, तो प्रगणक को आपकी पूरी जानकारी फिर से मैन्युअल रूप से भरनी होगी।
Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!
For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at From Missiles to Meetings: Iran & Lebanon Peace Talks Heat Up Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

