UTTARAKHAND BUDGET SESSION 2026: उत्तराखंड सरकार ने आगामी बजट सत्र की तारीखें तय कर दी हैं। राज्य का बजट 11 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह सत्र 9 मार्च से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में चलेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है, जिसे चुनावी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। सरकार इस बार बजट का आकार 1.20 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रख रही है।

UTTARAKHAND BUDGET SESSION 2026 इसलिए रहेगा खास
इस बजट में मुख्य रूप से रोजगार, बुनियादी ढांचा, पर्यटन, कृषि और महिला-युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिए जाने की संभावना है। सत्र को लेकर सचिवालय में तैयारियां तेज हो गई हैं और पक्ष-विपक्ष के विधायक भी अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब तक विधानसभा सचिवालय को 500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं और उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही गैरसैंण में सत्र कराने के संकेत दे चुके थे, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

देहरादून में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए मैराथन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
