Uttarakhand BJP: महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम घोषित की, कई समीकरण साधने की कोशिश

0
453
Uttarakhand BJP

देहरादून ब्यूरो- Uttarakhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। इस टीम में देखा जाये तो महेंद्र भट्ट ने कई समीकरण साधने की कोशिश की है। साथ ही महेंद्र भट्ट ने युवा प्रतिनिधियों को Uttarakhand BJP की नई टीम में जगह दी है।

Uttarakhand BJP

Uttarakhand BJP में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री

महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये हैं बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। एक बार फिर मनवीर सिंह चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Uttarakhand BJP

Uttarakhand BJP में सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गये

Uttarakhand BJP की नई टीम घोषित करने के साथ ही महेंद्र भट्ट ने सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष में भी बदलाव कर दिया है। शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन को बनाया।

Uttarakhand BJP

सभी समीकरण साधने की कोशिश

महेंद्र भट्ट ने Uttarakhand BJP की इस पूरी नई टीम सभी समीकरण को साधने की कोशिश की है। इसमें महेंद्र भट्ट ने जातिगत समीकरण से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के समीकरण को भी साधा है। साथ की युवाओं को भी इस टीम में जगह दी गई है। इस पूरी टीम में एक बात और खास है कि जिन विधायकों का विधानसभा चुनावों में टिकट कट गया था उनको पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

Indian Air Force जवान और दोस्त उफनती कोसी नदी में डूबे, 2 किशोर गौला में ‘गायब’