HomeLatest Newsउत्तराखंड बीजेपी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, जल्द हो सकता है प्रदेश...

उत्तराखंड बीजेपी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, जल्द हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

UTTARAKHAND BJP ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून महानगर अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की नियुक्ति हुई है, जबकि ऋषिकेश में राजेंद्र तड़ियाल को कमान दी गई है। पार्टी द्वारा घोषित सूची में कुल 17 संगठनों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। कई जिलों में नए अध्यक्षों की तैनाती हुई है, जबकि कुछ जिलों में पुराने नेताओं को दोबारा मौका दिया गया है।

UTTARAKHAND BJP
UTTARAKHAND BJP

जल्द हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

भाजपा की इस नई संगठनात्मक नियुक्ति के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।  पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने देहरादून में नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो सकती है।

UTTARAKHAND BJP
UTTARAKHAND BJP

UTTARAKHAND BJP के नए अध्यक्ष 

इस सूची में उत्तरकाशी से नागेंद्र चौहान, चमोली से गजपाल बर्तवाल, रुद्रप्रयाग से भारत भूषण भट्ट, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी, नैनीताल से प्रताप बिष्ट, टिहरी से उदय सिंह रावत, और उधमसिंह नगर से कमल जिंदल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बागेश्वर में प्रभा गड़िया, अल्मोड़ा में महेश नयाल, चंपावत में गोविंद सामंत, पौड़ी में कमल किशोर रावत, कोटद्वार में राजगौरव नौटियाल और काशीपुर में मनोज पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढिए-

HARIDWAR TWINS MURDER
HARIDWAR TWINS MURDER

हरिद्वार में मां ही निकली 6 माह की जुड़वां बेटियों की कातिल, ये है हत्या का कारण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular